हमने बोला तो बवाल तय है

हमने बोला तो बवाल तय है

विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल का 16वां वार्षिक उत्सव बना शिक्षा और संस्कारों का जीवंत उत्सव

अनूपपुर (अरविन्द द्विवेदी) –

न्यू राजनगर स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल का 16वां वार्षिक उत्सव समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और संस्कारों का सजीव उदाहरण बनकर उभरा। क्षेत्र में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के लाड़ले मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जयसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे समारोह की शोभा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, प्रेरणादायक नाट्य मंचन और मधुर गीतों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जुड़ी होती है। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों की आंखों में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का संकल्प साफ नजर आ रहा था। यह क्षण न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी गर्व का विषय रहा। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों के साथ शिक्षा देना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसे यह विद्यालय बखूबी निभा रहा है। समारोह में शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Bole To Bawal
Author: Bole To Bawal

Leave a Comment