हमने बोला तो बवाल तय है

हमने बोला तो बवाल तय है

वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप: BLO और BJP नेताओं पर FIR की मांग लेकर थाने पहुंचे जीतू पटवारी

Bole To Bawal | Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के गंभीर आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सीधे थाने पहुंच गए। उन्होंने बीएलओ (Booth Level Officer) और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर साजिश के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पहुंचे जीतू पटवारी ने न केवल प्रशासन पर सवाल उठाए, बल्कि निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार और बीजेपी पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया “आपत्तिजनक ही नहीं बल्कि आपराधिक कृत्य” है।

एसआईआर (SIR) के नाम पर वोटों की चोरी का आरोप

राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि Special Intensive Revision (SIR) के नाम पर बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम योजनाबद्ध तरीके से किया गया है, जिसमें बीएलओ और बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हैं।

पटवारी ने कहा कि

“राहुल गांधी पहले ही देश की जनता को आगाह कर चुके हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार, निर्वाचन आयोग और बीजेपी मिलकर वोटों की चोरी कर रहे हैं। चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव, एक साजिश के तहत कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।”

उनका कहना था कि यह केवल मध्य प्रदेश का मामला नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है।

हर मंत्री को सौंपी गई थी ज़िम्मेदारी!

जीतू पटवारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि
मध्य प्रदेश में हर मंत्री को एक-एक जिले का प्रभारी बनाया गया था। इन मंत्रियों की ज़िम्मेदारी थी कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाए जाएं।

उन्होंने कहा कि अखबारों में खुद यह खबरें छपीं कि “हमें अपने वोटों की रक्षा करनी है” और इसी बहाने बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया।

पटवारी के मुताबिक,

.ब्लॉक स्तर

.मंडल स्तर

.बूथ स्तर

पर बीजेपी कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं से Form-7 भरवा रहे थे।

Form-7 के जरिए भारतीय नागरिकों को बताया गया ‘गैर नागरिक’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि Form-7 का गलत इस्तेमाल करते हुए कई भारतीय नागरिकों को “भारत का नागरिक नहीं” दर्शाने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि

.लोगों को डराया गया

.नोटिस भेजे गए

.आपत्तियां दर्ज करवाई गईं

और फिर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

“यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। वोट देना नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उसे छीनना सीधा अपराध है,” – जीतू पटवारी

‘यह पूरी प्रक्रिया एक आपराधिक कृत्य है’ – पटवारी

जीतू पटवारी ने साफ शब्दों में कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने की यह प्रक्रिया आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आती है।

उन्होंने ऐलान किया कि

कांग्रेस पार्टी
चार दिनों के भीतर
पूरे मध्य प्रदेश के सभी थानों मेंइस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराएगी।
इंदौर के सभी थानों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

BLO को सख्त चेतावनी: ‘सरकारें बदलती हैं, नौकरी नहीं बचेगी’

जीतू पटवारी ने इस दौरान बीएलओ को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि

“बीजेपी चली जाएगी, कांग्रेस आएगी, लेकिन अगर आपने गलत किया है तो आपकी नौकरी नहीं बचेगी।”

उन्होंने कहा कि
यदि किसी भी बीएलओ ने
गलत जानकारी ली,
गलत Form-7 भरवाया,
या किसी भारतीय नागरिक के अधिकारों से खिलवाड़ किया,
तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।

टीआई और एसीपी पर भी कार्रवाई की चेतावनी

राजेंद्र नगर थाने में शिकायत देने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने रोज़नामचे में घटना दर्ज कर एक पर्ची दी है, लेकिन अगर दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि

“अगर टीआई और एसीपी ने जानबूझकर मामला दबाने की कोशिश की, तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।”

पुलिस का पक्ष: जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर राजेंद्र नगर की एसीपी निधि सक्सेना ने कहा कि जीतू पटवारी द्वारा दी गई शिकायत की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि

.Form-7 से जुड़ी शिकायतें मिली हैं

.मौखिक रूप से 40 से 45 बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं

.शिकायत विस्तृत रूप में दी गई है

“जांच के आधार पर जो भी वैधानिक कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी,” – एसीपी निधि सक्सेना

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गोडसे पर तीखा बयान

थाने से निकलने के बाद जीतू पटवारी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि

“नाथूराम गोडसे देश का पहला आतंकवादी था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की।”

पटवारी ने कहा कि गोडसे ने केवल गांधी की हत्या नहीं की, बल्कि

.प्रेम

.मोहब्बत

.अहिंसा

के उस विचार की हत्या की, जिसने भारत को जोड़े रखा।
उन्होंने कहा कि आज भी वही विचार देश में नफरत फैलाने और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

राजनीति गरम, लोकतंत्र पर बड़ा सवाल

वोटर लिस्ट से नाम काटने का यह मामला अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और संवैधानिक मुद्दा बन चुका है।

कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या बता रही है, वहीं प्रशासन जांच की बात कह रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा

. सड़कों पर

.अदालतों में

.और विधानसभा से लेकर संसद तक

गूंज सकता है।

Bole To Bawal
Author: Bole To Bawal

Leave a Comment