हमने बोला तो बवाल तय है

हमने बोला तो बवाल तय है

भाजपा मंडल राजनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

न्यूज़ राजनगर

भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को राजीव गांधी भवन सभागार नगर परिषद बनगवां (राजनगर ) में बैठक की गई। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल राजनगर के मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी तथा मंडल राजनगर के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पूर्व जिला उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में तथा विशिष्ट अतिथी डॉ. मदन त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष , विनोद केवट जिला उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह (अध्यक्ष) नगर परिषद बनगवां (राजनगर) धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा इस कार्यक्रम में उपस्थित हुवे । इस बैठक में आगामी तीन एवं चार अप्रैल को मंडल राजनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन सचिन द्विवेदी मंडल महामंत्री द्वारा किया गया।

मंडल राजनगर के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे भारत वर्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर आधारित यह प्रशिक्षण महा अभियान है। प्रत्येक मंडल कि तरह राजनगर मंडल में भी यह होना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र के प्रभारी, बुथ प्रभारी, बीएलओ 2, महामंत्री, तथा मंडल कार्यकारिणी की समस्त पदाधिकारी तथा वरिष्ठ एवं पूर्व सभी पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का रहेगा। जिसमें आठ सत्र चलेंगे। जिसके पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कर संगठन को मजबूत किया जायेगा।

इस कार्यक्रम अतिथि के रूप में डां. मदन त्रिपाठी उपाध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया गया, कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता वैचारिक और तकनीक रूप से मजबूत होंगे। संगठन को बहु स्तर तक सक्रिय बनाया जाएगा। सरकार के सभी योजनाओं को जनता तक प्रभावित तरीके से पहुंचाया जाएगा। चुनाव और जनसंपर्क के लिए रणनीति तैयार किया जाएगा। अगले क्रम में कार्यक्रम के अतिथि विनोद केवट द्वारा राजनगर मंडल में सभी शक्ति केंद्र तथा बूथ लेवल के बारे में जानकारी ली गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने और इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सभी पूर्व जी महाराज जी एंव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आने का आग्रह किया।

राजनगर मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का परिचयात्मक बैठक

भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के बैठक में राजनगर मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, महिला शक्ति, जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थिति हुवे। राजनगर मंडल के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का परिचय हुआ। इस कार्यक्रम में आये अतिथियों द्वारा राजनगर मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों को संगठन के दिये गये दायित्वों कि शुभकामनाएं दी गयी।
कार्यक्रम के अंत में अरविंद सिंह परिहार उपाध्यक्ष द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवमूरत केवट, सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, दुलीचंद धनवार, नारायण साहू, हरिलाल साकेत, मनीष शुक्ला, पार्षद प्रमोद शुक्ला, गिरिजा विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता देवनाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद सिंह, मोहम्मद हसनैन, अजय सिंह, सोनू कनौजिया, कमलेश साहू, पंकज कुमार शर्मा, राजकुमार, रामचरण केवट, रविदास चौधरी, मोतीलाल केवट,आलोक सिंह, अंकित मिश्रा, राधेश्याम केवट, बृजेश कुमार, गोपाल चौधरी, दया निधान केवट,महिला शक्ति में पुष्पा चतुर्वेदी, पूजा केवट, ललई कोल, पार्वती सिंह, तथा राजनगर मंडल के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bole To Bawal
Author: Bole To Bawal

Leave a Comment