हमने बोला तो बवाल तय है

हमने बोला तो बवाल तय है

राजनगर में राजीव भवन को लेकर पक्षपात का आरोप, ब्लॉक अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

राजनगर

राजनगर स्थित राजीव भवन को लेकर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि 29 मार्च 2026 को कांग्रेस पार्टी की बैठक के लिए राजीव भवन मांगा गया था, लेकिन बनगँवा के अध्यक्ष यशवंत सिंह द्वारा यह कहते हुए भवन उपलब्ध नहीं कराया गया कि भवन में सामान रखा हुआ है। जबकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि भवन पूरी तरह खाली था। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार उन्होंने पहले ही उपाध्यक्ष धनंजय सिंह से चर्चा कर ली थी और उन्होंने बैठक के लिए भवन देने पर सहमति भी जताई थी। इसके बावजूद बैठक से कुछ समय पहले अचानक अध्यक्ष द्वारा भवन देने से मना कर दिया गया, जिससे बैठक का स्थान बदलना पड़ा और कार्यकर्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
वहीं आरोप लगाया गया है कि 31 मार्च 2026 को उसी राजीव भवन को भाजपा पार्टी की बैठक के लिए उपलब्ध करा दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया है। ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित जिम्मेदार अध्यक्ष के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सार्वजनिक भवनों के उपयोग में किसी प्रकार का भेदभाव न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

इनका कहना है कि

इनके द्वारा हमारे कार्यालय को कोई भी लिखित सूचना प्रदान नहीं की गई थी। कांग्रेस के विधायक, जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा हमारे प्रांगण का उपयोग कई बार कर चुके हैं जिस पर हमारे द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी। वर्तमान में इनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूर्णतः निराधार एवं द्वेषपूर्ण हैं।” भाजपा ने जो कार्यक्रम किया था इसकी लिखित सूचना हमारे कार्यालय को दिया गया था!

यशवंत सिंह
अध्यक्ष, नगर परिषद राजनगर

Bole To Bawal
Author: Bole To Bawal

Leave a Comment