
राजनगर।
शासकीय महाविद्यालय राजनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से महाविद्यालय के शिक्षक शासकीय एवं निजी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं।

शिक्षकों द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शासकीय महाविद्यालय राजनगर में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित अंतिम तिथि के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को CLC/TC, अंकसूची की प्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। स्कूलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक करने की इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों की जानकारी सीधे मिल रही है।








