
अनूपपुर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की रात नगर परिषद बनगवाँ परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कोतमा से आए प्रसिद्ध संगीतकारों एवं कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। विशेष रूप से सफाई कर्मचारी अमर की भावपूर्ण गायकी कार्यक्रम का आकर्षण रही, जिन्हें बेहतरीन प्रस्तुति के लिए आर्थिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुरेश विश्वकर्मा जी की प्रस्तुति भी नगर वासियों में चर्चा का विषय बना।
कोतमा के कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजा बनगवाँ
कार्यक्रम की शुरुआत कोतमा से आए संगीतकारों द्वारा देशभक्ति गीतों और सुरीली धुनों के साथ की गई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कभी देशभक्ति गीतों ने जोश भर दिया तो कभी पुराने फिल्मी गीतों ने दर्शकों को भावनाओं में डुबो दिया। मंच पर बेहतर लाइटिंग और साउंड सिस्टम की व्यवस्था ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
नगरवासियों ने कलाकारों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी संगीत का भरपूर आनंद लेते नजर आए। आयोजन की सफलता के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों और आयोजकों की सराहना की गई।

सफाई कर्मचारी अमर की गायकी बनी आकर्षण, अध्यक्ष ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के मध्य अमर नामक सफाई कर्मचारी को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला। उन्होंने प्रसिद्ध गीत “जाने कहां गए वो दिन” को बेहद भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने पूरे पंडाल को तालियों से गूंजा दिया।
अमर की उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रभावित होकर नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने उन्हें आर्थिक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनगवाँ हर प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर है और ऐसे कलाकार समाज के लिए प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह उपाध्यक्ष धनंजय सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी राममिलन तिवारी लेखपाल राजेश मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह आधाराम वैश्य जी वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह जी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम जी वरिष्ठ नेता मनीष शुक्ला जी वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जेठानी वह अन्य भाजपा के वरिष्ठ जन मौजूद रहे साथी में पत्रकार मौजूद रहे।








