हमने बोला तो बवाल तय है

हमने बोला तो बवाल तय है

महाशिवरात्रि :भगवान शिव-पार्वती विवाह की झांकी ने भक्तों का मन मोहा

शिव का शक्ति से मिलनन्यूज़ राजनगर

नगर परिषद बनगवां (राजनगर) क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 गेस्ट हाउस के सामने शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर महिलाएं – युवतियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु पूजा की थाली में बेलपत्र, धतूरा, आंक फुल, पत्ते , दुर्वा चावल, आम का मौर , दूध, पंचामृत, गन्ना रस, गंगाजल, नारियल, धूप, दीप के अलावा विभिन्न पूजा सामग्रियों से भोलेनाथ की पूजा कि। मंदिर में महादेव के उद्‌घोष से शिवालय गूंज रहे थे। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। महाशिवरात्रि पर्व पर ऐसी मान्यता है, कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग का धरती पर प्रकाट्य हुआ था। और भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। मंदिर के प्रधान पुजारी गोलू महाराज द्वारा महाशिवरात्रि की महिमा बताते हुए बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव अपने आदि अनंत शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। इसी कारण यह रात्रि महाशिवरात्रि कहलाती है।

गेस्ट हाउस के सामने राजनगर शिव मंदिर में इस वर्ष शिव पार्वती विवाह की झांकी गाजे-बाजे, डीजे, के साथ बारात निकाली गयी। बारात निकलने से एक दिन पूर्व शनिवार को मंदिर में भगवान भोलेनाथ की हल्दी तथा मेहंदी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बारात में रथ पर सवार शिव-पार्वती की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। नाथों के नाथ भोलेनाथ की बारात मंदिर परिसर से शाम पांच बजे निकली। जो सब एरिया बंगला चौराहा, भगत सिंह चौक, जोड़ा तालाब छोटी काली मंदिर हॉस्पिटल रोड़ , सी टाइप होते हुए पूरे मार्ग पर नगरवासी बाराती के रूप में नाचते गाते हुए चल रहे थे। डीजे पर भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। इस दौरान जगह-जगह शिव बारात का स्वागत किया गया। सी टाइप ऑफिसर कालोनी निवासी महावीर प्रसाद के निवास पर श्रीमती सुष्मिता मिश्रा एंव श्रीमती सुमन जाखड़ ने रथ पर सवार शिव पार्वती कि आरती उतारी तथा उनका पुजा कर आशीर्वाद लिया। बारात जैसे से आगे बढ़ रही थी। वैसे-वैसे बारातियों की संख्या बढ़ रही थी। इस बारात में महिला-पुरुष , बच्चो के साथ नगर भ्रमण पश्चात बारात वापस शिव मंदिर में पहुंची।
जहां पर महिलाओं द्वारा शिव और पार्वती की झांकी का स्वागत कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से नारी शक्ति को समर्पित रहा। जिसमें नगर की महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल रहा।
सोमवार को महाशिवरात्रि की विशेष पर्व पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। जो शाम चार बजे से प्रारंभ हो गया था। जो देर शाम तक चला। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर परिषद क्षेत्र के लोग भारी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंचे तथा भंडारे के खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जन प्रतिनिधियों ने भगत सिंह चौक पर भगवान शिव – पार्वती बारात का स्वागत किया

नगर परिषद बनगवां (राजनगर) क्षेत्र में महाशिवरात्रि महापर्व पर भगवान भोलेनाथ के निकली गई। शिव पार्वती बारात का भगत सिंह चौक पर नगर परिषद यशवंत सिंह (अध्यक्ष) धनंजय सिंह (मुन्ना सिंह) उपाध्यक्ष, तथा कमलेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष (भाजपा) राजेंद्र त्रिपाठी, हरिशंकर दुबे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस , पार्षद गिरिजा विश्वकर्मा, समय पटेल, रोहित जायसवाल, मनोहर, जायसवाल, राहुल जायसवाल,अश्वनी यादव, पंकज कुमार शर्मा, मनीष शुक्ला, शामिल हुए। दुबे स्वीट्स के संचालक हरिशंकर दुबे द्वारा भगत सिंह चौक पर शिव पार्वती के बारात में बारातियों में शामिल महिलाओं, युवतियों, बच्चों, को पानी बाटल मिठाई, फल , केला, सेब, वितरित किये गए। नगर परिषद बनगवां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पाषर्द गण , भाजपा मंडल अध्यक्ष, नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि, नगर के व्यापारी गण, नगर के इस ऐतिहासिक शिव – पार्वती बारात में शामिल हुवे।

थाना रामनगर में महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक कर भंडारा किया गया

नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के थाना रामनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के महापर्व पर विशेष पूजा पाठ के साथ रुद्राभिषेक कराया गया। जिसमें थाना प्रभारी सुमित कौशिक, तथा थाना रामनगर के समस्त स्टाफ परिवार सहित , नगर के गणमान्य नागरिको ने रुद्राभिषेक, तथा हवन किया।
पूजा समाप्ति पश्चात प्रसाद का भगवान को भोग लगाने के बाद थाना परिसर में भंडारा प्रारंभ हुआ। जो देर रात्रि तक चला। इस भंडारा में नगर के सभी गणमान्य नागरिक, नगरवासी, नगर के पत्रकार गण, बच्चे, महिलाओ ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।

Bole To Bawal
Author: Bole To Bawal

Leave a Comment